New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Live Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 मार्च को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जा रहा है. यह इस सीरीज का पहला टी20 मुकाबला है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: कल न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत से हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में वापसी करना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी और अब इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरी है. दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 12 मैच जीते हैं. जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 8 मुकाबलों में जीत मिली है.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम और टिम रॉबिन्सन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन और काइल जैमीसन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम में टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ और जॉर्डन हरमन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और केशव महाराज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.