New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: कल न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Preview Details: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंची थी. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में वापसी करना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी और अब इस सीरीज में मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. कॉनवे का घरेलू टी20 मुकाबलों में औसत 46.04 का है और उन्होंने इस दौरान 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. वहीं मिचेल सेंटनर ने घरेलू टी20 मुकाबलों में 7.59 की इकॉनमी से 65 विकेट झटके हैं.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने विदेशी टी20 मुकाबलों में 7.56 की इकॉनमी के साथ 18 विकेट लिए हैं. वहीं ओटनील बार्टमैन ने SA20 2025-26 सीजन में 20 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. केशव महाराज इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड के करीब हैं. उन्हें टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत है. इसके अलावा वह टी20 इंटरनेशनल में अपने 50 मैच भी पूरे करने से सिर्फ एक मैच दूर हैं.

टोनी डी ज़ोरज़ी टी20 क्रिकेट में 1500 रन के करीब हैं और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 113 रन की जरूरत है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को टी20 इंटरनेशनल में 50 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है. वहीं लॉकी फर्ग्यूसन अगर इस सीरीज में 9 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लेंगे.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20 Head To Head Record)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 8 मैचों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप के हालिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली बार जीत दर्ज की थी.

बे ओवल की पिच रिपोर्ट (Bay Oval Pitch Report)

माउंट माउंगानुई के बे ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल से थोड़ी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (NZ vs SA Key Players To Watch Out): मिचेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और टोनी डी ज़ोरज़ी जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टोनी डी ज़ोरज़ी और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के बीच मुकाबला रोमांचक हो सकता है. वहीं डेवोन कॉनवे और ओटनील बार्टमैन के बीच की टक्कर भी इस मैच का रुख तय कर सकती है.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 कब और कहां खेला जाएगा? (NZ vs SA 1st T20I Date And Venue)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला कल यानी 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा.

भारत में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NZ vs SA 1st T20I Live TV Channel Telecast In India)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस टी20 मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के TEN 1 चैनल पर किया जाएगा.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch NZ vs SA 1st T20I Live Streaming In India)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV और FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 1st T20I Match Playing Prediction)

न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, टिम रॉबिन्सन.

दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.