Viral Video: ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरा युवक, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
ऋषिकेश से एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राफ्टिंग के दौरान एक शख्स पानी में गिर जाता है, जिससे पल भर में उसकी मौत हो जाती है और राफ्टिंग का मजा एक पल में मातम में तब्दील हो गया.
Viral Video: चिलचिलाती गर्मी के मौसम में अक्सर लोग वेकेशन के लिए किसी न किसी ठंडी जगह पर जाना पसंद करते हैं या फिर किसी पानी वाली जगह पर घूमने के लिए निकल जाते हैं. कई लोग जहां गोवा घूमने के लिए जाते हैं तो वहीं कई लोग देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऋषिकेश में राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच जाते हैं. इस बीच ऋषिकेश (Rishikesh) से एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें राफ्टिंग (Rafting) के दौरान एक शख्स पानी में गिर जाता है, जिससे पल भर में उसकी मौत हो जाती है और राफ्टिंग का मजा एक पल में मातम में तब्दील हो जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं.
इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ऋषिकेश में राफ्टिंग करते समय एक युवक नदी में गिर गया, मौत हो गई. इस वीडियो शेयर किए जाने के बाद से अब तक 189.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- सच में मौसम खराब होने के बाद राफ्टिंग से बचना चाहिए. वहीं एक अन्य ने लिखा है- अगर आपको स्विमिंग नहीं आती तो राफ्टिंग बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए. यह भी पढ़ें: VIDEO: ऋषिकेश में राफ्टिंग बना मौत का सफर, गंगा की तेज धारा में बहा युवक; नहीं बची जान
राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरने से शख्स की मौत
A young man fell into the river while rafting in Rishikesh, D!ed.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 18, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवकों का एक ग्रुप तेज उफान के बीच नदी में राफ्टिंग करने के लिए उतरता है. नदी के तेज बहाव के चलते एक शख्स पानी में गिर जाता है और इस दौरान उसके साथी उसे बचाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन वो असफल हो जाते हैं और शख्स की मौत हो जाती है. इस घटना को देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि लोगों को राफ्टिंग जैसे एडवेंचर वाले खेलों को खेलने के दौरान काफी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

