Australia vs South Africa, 1st T20I Match Winner Prediction: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम को 17 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम महज आठ मैच ही अपने नाम कर चुकी है.
Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 10 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डार्विन (Darwin) के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड (Marrara Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे से खेला जाएगा. ट्रैविस हेड और जोश हेज़लवुड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत नजर आ रहीं हैं. यह टी20 विश्व कप 2026 के लिए एक शानदार तैयारी होगी. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान एडेन मार्कराम और स्टार तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पर सबकी निगाहें होंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs South Africa, 1st T20I Match 2025 Key Players To Watch: पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, डार्विन में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका की मेज़बानी के लिए तैयार है. इस सीरीज में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह दौरा 10 अगस्त को टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ शुरू होगा और 16 अगस्त को समाप्त होगा. इसके बाद, वनडे सीरीज 19 से 24 अगस्त के बीच खेला जाएगा.
इस सीरीज में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है. वहीं, जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी खेलते हुए नजर आएंगे. स्पिन गेंदबाजी एडम जैम्पा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया है. ब्रेविस, मफाका और ड्रे प्रीटोरियस के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है. अनुभवी एडेन मार्करम, कागिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और रस्सी वैन डेर डूसन से भी काफी उम्मीदें होंगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs SA Head To Head)
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम को 17 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम महज आठ मैच ही अपने नाम कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल सात मुकाबले हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पांच मुकाबले जीते हैं. वहीं, महज दो मैच ही दक्षिण अफ्रीका की झोली में गया हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (AUS vs SA Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर ऑस्ट्रेलिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. ऑस्ट्रेलिया की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का पहला वनडे मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना: 62%
दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 38%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल ओवेन, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड.
दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, लुआन ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रासी वैन डेर डुसेन, डेवाल्ड ब्रेविस, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, नंद्रे बर्गर.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

