देश

नागपुर-पुणे वंदे भारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, सीएम फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यात्रियों से किया संवाद

महाराष्ट्र के नागपुर (अजनी) और पुणे के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ हुआ. इस मौके पर रेलवे की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं. इससे पहले, नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यात्रियों और बच्चों से मुलाकात की.

नागपुर-पुणे वंदे भारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, सीएम फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यात्रियों से किया संवाद
Devendra Fadnavis- FB

नागपुर, 10 अगस्त : महाराष्ट्र के नागपुर (अजनी) और पुणे के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ हुआ. इस मौके पर रेलवे की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं. इससे पहले, नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यात्रियों और बच्चों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वंदे भारत की अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई वंदे भारत एक्सप्रेस से नागपुर से पुणे के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी. उच्च गति, आधुनिक डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करेगी. इस सेवा से दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद है.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बेंगलुरु के केसीआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इन तीन वंदे भारत एक्सप्रेस में बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं. ये हाई-स्पीड ट्रेनें क्षेत्रीय संपर्क को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगी, यात्रा के समय को कम करेंगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी. यह भी पढ़ें : Madurai Dog Attack: आवारा कुत्ते ने घर के बाहर 8 साल के बच्चे को नोच डाला, बचाने की कोशिश में पिता भी घायल, चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल

पीएम मोदी ने शनिवार को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी थी. एक एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा था कि 10 अगस्त को बेंगलुरु के लोगों के बीच आने का इंतजार रहेगा. केएसआर रेलवे स्टेशन से 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी. बेंगलुरु के शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया जाएगा. बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 की आधारशिला रखी जाएगी. शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 1 बजे बेंगलुरु में शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. वे बेंगलुरु मेट्रो फेज-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे. इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और इसमें 16 स्टेशन हैं. इस पर लगभग 7,160 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इस येलो लाइन के खुलने से, बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा और इस क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या को सेवा प्रदान करेगा. साथ ही पीएम मोदी 15,610 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).