दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रक्षाबंधन के दिन 20-25 लाख की चोरी, CCTV में VIDEO कैद
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रक्षाबंधन के दिन (9 अगस्त 2025) तड़के सुबह करीब 4:30 बजे एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 20 से 25 लाख रुपये की संपत्ति, जिसमें गहने और नकदी शामिल हैं, चुरा ली.
Delhi Theft VIDEO: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रक्षाबंधन के दिन (9 अगस्त 2025) तड़के सुबह करीब 4:30 बजे एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 20 से 25 लाख रुपये की संपत्ति, जिसमें गहने और नकदी शामिल हैं, चुरा ली. जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया.
वारदात सीसीटीवी में कैद
घटना की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें नकाबपोश चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे फुटेज में चोर रेनकोट और मास्क पहने नजर आ रहे हैं. वे बिल्डिंग में घुसकर पहले लाइट बंद करते हैं और फिर चोरी कर फरार हो जाते हैं. यह वीडियो अब एक्स प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. Delhi: दिल्ली में बेखौफ अपराधी! दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर की लूटपाट, चोरी का वीडियो आया सामने; VIDEO
लक्ष्मी नगर में 20-25 लाख की चोरी
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में शनिवार सुबह 4.30 बजे एक घर से चोरों ने अभूषण समेत करीब 20 से 25 लाख की चोरी की. जानकारी के मुताबिक रक्षाबंधन होने की वजह से परिवार घर पर मौजूद नहीं था. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.#Delhi | #Crime pic.twitter.com/Wdt3MtapC1
— NDTV India (@ndtvindia) August 10, 2025
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

