News

Delhi: दिल्ली में बेखौफ अपराधी! दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर की लूटपाट, चोरी का वीडियो आया सामने; VIDEO

दिल्ली में बदमाश इतने बेखौफ हो चुके है कि अब वे खुलेआम चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. ऐसी ही एक घटना जहांगीरपुरी में सामने आई है.

Delhi: दिल्ली में बेखौफ अपराधी! दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर की लूटपाट, चोरी का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@nedricknews)

दिल्ली: दिल्ली में बदमाश इतने बेखौफ हो चुके है कि अब वे खुलेआम चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. ऐसी ही एक घटना जहांगीरपुरी में सामने आई है. जहांपर दुकानदार की आंखों में मिर्ची का पाउडर फेंककर गल्ला लुट लिया गया और सबसे हैरानी की बात ये है की ये सब दिनदहाड़े लोगों के सामने हुआ. लेकिन लोगों ने किसी भी प्रकार की बुजुर्ग दुकानदार की मदद करने की कोशिश नहीं की. ये घटना जहांगीरपुरी इलाके के ई ब्लॉक की बताई जा रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है की एक गली के में एक बुजुर्ग अपनी छोटी सी दूकान पर बैठे हुए है और कुछ लोग आते है और इनमें से एक आरोपी सीधे बुजुर्ग की आंखों पर मिर्ची पाउडर फेंक देता है और दूसरा अंदर पहुंचकर गल्ला उठाकर बाहर खड़े दुसरे आरोपियों को दे देता है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: कैमरे के सामने कांड! आंख में मिर्ची डालकर बदमाशों ने लूटा 25 लाख का सोना और स्कूटी, वीडियो वायरल

दिनदहाड़े लूट

दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट

बताया जा रहा है की इस इलाके में मिर्ची गैंग नाम का आतंक काफी बढ़ गया और इससे पहले भी इस तरह की लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा चूका है. पुलिस ने इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

मोहल्ले में लोगों के सामने हुई ये वारदात

ये घटना जिस समय हुई, उस समय कई लोग गली में ही बैठे होते है. बुजुर्ग के साथ खुलेआम ये लूटपाट होती है और लोगों के सामने ही आरोपी आराम से निकल जाते है. बुजुर्ग की आंखों में मिर्ची पाउडर डालने की वजह से वह ज्यादा इनको रोक नहीं पाते.लेकिन वे कोशिश करते है. लेकिन आसपास खड़े लोग केवल मूकदर्शक बनकर देखते रहते है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2025 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).