देश

VIDEO: सावधान! उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी भूस्खलन, NH-109 पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बंद

शनिवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर रुद्रप्रयाग से करीब दो किलोमीटर आगे भीषण भूस्खलन हो गया. पहाड़ी से गिरे मलबे ने सड़क के कई मीटर हिस्से को धंसा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

VIDEO: सावधान! उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी भूस्खलन, NH-109 पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बंद
Photo- @uniyal85/X

Rudraprayag NH-109 Closed Due to Landslide: उत्तराखंड इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है. पांच दिन पहले उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई लापता हैं. अब शनिवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर रुद्रप्रयाग से करीब दो किलोमीटर आगे भीषण भूस्खलन हो गया. पहाड़ी से गिरे मलबे ने सड़क के कई मीटर हिस्से को धंसा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. एनएचएआई और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और मलबा हटाने का काम जारी है. भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और यातायात डायवर्ट कर दिया गया है.

इससे पहले 2 अगस्त को भी इसी राजमार्ग पर मुनकटिया के पास भूस्खलन हुआ था, जिससे तीन दिन तक मार्ग बंद रहा था. लगातार हो रही इन घटनाओं से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढें: Uttarkashi Cloudburst Update: उत्तरकाशी आपदा में धराली में अब तक 367 लोगों का रेस्क्यू, हेलीकॉप्टरों से राहत अभियान तेज

रुद्रप्रयाग एनएच-109 भूस्खलन के कारण बंद

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).