डरावना दिखने के लिए इस शख्स ने खर्च किए करोड़ों रूपये, अपने आपको इंसान नहीं मानता है रैटलस्नेक और ड्रैगन, देखें वीडियो
आपने अब तक लोगों के अजीबो गरीब शौक के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रांस वुमन के एक ऐसे शौक बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. टायमैट लीजन मेडुसा नाम की महिला पर ड्रैगन बनने का ऐसा भूत सवार था कि, उसने अपनी बॉडी मॉडिफिकेशन के लिए 61 हजार पाउंड्स खर्च कर दिए.
आपने अब तक लोगों के अजीबो गरीब शौक के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रांस वुमन के एक ऐसे शौक बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. टायमैट लीजन मेडुसा (Eva Tiamat Medusa) नाम की महिला पर ड्रैगन बनने का ऐसा भूत सवार था कि, उसने अपनी बॉडी मॉडिफिकेशन के लिए 61 हजार पाउंड्स खर्च कर दिए. ब्रूसी, टेक्सास के रहनेवाले'ट्रांस जेंडर शख्स दुनिया में सबसे संशोधित ट्रांसजेंडर व्यक्ति'हैं वे मूल रूप से एक बैंक की वाइस प्रेसिडेंट थे, लेकिन ड्रैगन बनने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी. मेडुसा ने अपने शरीर में अलग-अलग चेंजेस के लिए $72,671 तक खर्च किए, जिनमें अपने कान हटवा देना, नाक का शेप बिगाड़ना और अपनी आंखों के सफेद हिस्से को हरे रंग का करवाना आदि शामिल है.
यही नहीं इस शख्स ने अपने शरीर पर आठ सींग उभारे हैं और अपनी जीभ भी बीच में से कटवा ली है, जो बहुत ज्यादा दर्दनाक रहा होगा. इस शख्स ने अपने पूरे चेहरे पर टैटू बनवाया है. ये शख्स दुनिया का सबसे अनोखा और डरावना इंसान दिखाई देता है. ये दुनिया का पहला इंसान होगा, जो अपने आपको डरावना बनाने के लिए बहुत सारी तकलीफ से गुजरा है. वो अब अपने आपको एक इंसान नहीं बल्कि 'ट्रांस-प्रजाति' कहती है और एक सरीसृप मानती है. इस शख्स ने अपनी इस ट्रांस्फोर्मेशन जर्नी को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कहा कि ये पोस्ट उन लोगों के लिए है जो अपने शरीर में बदलाव लाना चाहते हैं.
देखें वीडियो:
लीजन ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं चाहूंगी कि शरीर में मॉडिफिकेशन के बारे में खुलकर बात हो और समझे कि 53 साल तक एक समलैंगिक पुरुष के रूप में रहा और अब एक ट्रांससेक्सुअल महिला के रूप में. “मैं खुद को अब सिर्फ इंसान नहीं मानती, मैं इंसान और सरीसृप हूं. मेरी सबसे बड़ी इच्छा यही है कि.,'जब तक मैं जिन्दा रहूं तब तक अपने शरीर में मॉडिफिकेशन जारी रखूं. मुझे उम्मीद है कि मेरी कहानी उन लोगों की मदद करेगी जो कठिन समय से गुजरे हैं, बल्कि ऐसे लोग भी हैं जो उम्मीद खो चुके हैं. ”
देखें पोस्ट:
लीजन के हैं आठ सींग:
जीभ के दो हिस्से करवा लिए है:
यह भी पढ़ें: महिला का गला रेतकर वैम्पायर पीने लगा खून, पुलिस ने पकड़ा
The Wizard Of Odd' शो के दौरान लीजन ने कई हैरान कर देनेवाला खुलासा किया कि, जब वह सिर्फ पाँच साल की थी, तब उसे उसकी मां और सौतेले पिता ने छोड़ दिया था और फिर उसने एक रैटलस्नेक को अपना मां बाप मान लिया. उसके बाद रैटलस्नेक की देखरेख में उनका दोबारा जन्म हुआ. उन्होंने ये भी कहा कि, “मेरे शरीर का परिवर्तन मेरे जीवन की सबसे बड़ी यात्रा है. मैंने अपने शरीर में परिवर्तन क्यों किए इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है. मेरी दो मां हैं, पहली जिसने मुझे जन्म दिया और दूसरी रैटलस्नेक जिसने मुझे दूसरा जन्म दिया. लीजन इतनी डरावनी दिखाई देती हैं कि रात तो दूर दिन में भी लोग उन्हें देखकर दर जाएंगे. वो हुबहू एक रैटलस्नेक और ड्रैगन का मिक्सचर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

