VIDEO: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद कबूल किया- अमेरिका-UK के लिए आतंकवाद को पनाह देता रहा पाक!
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्काई न्यूज पर कबूला कि उनका देश वर्षों से आतंकवाद को पनाह और समर्थन देता रहा है. उन्होंने यह भी माना कि पाकिस्तान ने अमेरिका और ब्रिटेन के लिए 'गंदा काम' किया. इस बयान से अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की पोल खुल गई है और भारत का पुराना दावा सही साबित हुआ है.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की दोहरी नीति और आतंकवाद को लेकर उसका चेहरा एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है. इस बार किसी दूसरे देश ने नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह स्वीकार किया है कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को पाल-पोस रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के लिए ‘गंदा काम’ किया है. ख्वाजा आसिफ ने यह कबूलनामा स्काई न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में किया. उन्होंने खुलकर माना कि पाकिस्तान ने आतंकियों को न सिर्फ शरण दी, बल्कि उन्हें पोषित भी किया और सालों तक इनका इस्तेमाल किया.
Pakistan’s Defence Minister Khawaja Asif on Sky News admits that Pakistan has been sheltering, nurturing and sponsoring terrorism. Says, did dirty work for US and UK for years. What more does International Community need to nail Pakistan for sponsoring terrorist? pic.twitter.com/2EIMpo3Gzg
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 25, 2025
भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह है. आतंकवादी संगठन जैसे लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हक्कानी नेटवर्क – सभी को पाकिस्तान में संरक्षण मिला है. ख्वाजा आसिफ के बयान ने यह साबित कर दिया है कि भारत का दावा सिर्फ आरोप नहीं था, बल्कि सच्चाई थी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

