ऊंचे पेड़ पर जाकर लैंड हुई कार ने उड़ाए लोगों के होश, Viral Video देख यूजर्स बोले- किस पापा की परी ने किया है ये काम
वायरल हो रहे वीडियो में एक कार न जाने कैसे पेड़ पर जाकर लैंड हो जाती है. इस नजारे को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है, जबकि कई लोगों ने इस पर चुटकी लेते हुए पूछा है कि किस पापा की परी ने इस काम को किया है.
Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में विभिन्न सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, इसके बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. कई बार हमें सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होती है. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Viral Video) तहलका मचा रहा है, जिसके बारे में हमने कभी सोचा ही नहीं होगा. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक कार (Car) न जाने कैसे पेड़ पर जाकर लैंड हो जाती है. इस नजारे को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है, जबकि कई लोगों ने इस पर चुटकी लेते हुए पूछा है कि किस पापा की परी ने इस काम को किया है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ankurprajapati600 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है और लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- किस पापा की परी ने किया है ये काम, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये पहले हवाई जहाज था, बाद में इसे कार बनाया गया है, लेकिन ये आज भी उड़कर लैंड करना नहीं भूला. उधर तीसरे यूजर ने लिखा है- भाई कोई बताएगा, इस वीडियो पर हंसना है या परेशान और दुखी होना है. यह भी पढ़ें: VIDEO: जापानी शख्स ने 10 साल की बचत से खरीदी 2.5 करोड़ की फेरारी, डिलीवरी के बाद 1 घंटे में जलकर खार हुई कार
View this post on Instagram
पेड़ पर खड़ी इस कार को देखने के बाद एक पल के लिए आपको यही लगेगा कि ये शायद एआई या फिर एडिटिंग का कमाल हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि यह बिल्कुल असली तस्वीर है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हरे-भरे पेड़ के ऊपरी हिस्से में एक कार लटकी हुई है. इस नजारे को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है. हर कोई यह सोचकर हैरान है कि आखिर ये कार पेड़ पर पहुंची तो कैसे पहुंची.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

