वायरल

VIDEO: जापानी शख्स ने 10 साल की बचत से खरीदी 2.5 करोड़ की फेरारी, डिलीवरी के बाद 1 घंटे में जलकर खार हुई कार

जापान के एक म्यूज़िक प्रोड्यूसर ने 10 साल की बचत से ₹2.5 करोड़ की फ़ेरारी खरीदी थी. डिलीवरी के सिर्फ एक घंटे बाद ही कार में आग लग गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई. सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मालिक का सपना चंद मिनटों में टूट गया.

VIDEO: जापानी शख्स ने 10 साल की बचत से खरीदी 2.5 करोड़ की फेरारी, डिलीवरी के बाद 1 घंटे में जलकर खार हुई कार

टोक्यो (जापान) की एक एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया. जापान के एक 33 वर्षीय म्यूज़िक प्रोड्यूसर होन्कोन (Honkon) ने 10 साल तक पैसे जोड़कर अपनी ड्रीम कार फ़ेरारी 458 स्पाइडर खरीदी थी, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. लेकिन डिलीवरी के सिर्फ एक घंटे बाद ही उनकी ये लग्ज़री कार आग की लपटों में समा गई.

यह हादसा जापान की Shuto Expressway पर हुआ, जहां अचानक कार में आग लग गई. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई. होन्कोन ने बताया कि वह गाड़ी चला रहे थे, जब उन्हें कार से धुआं निकलता दिखा. उन्होंने तुरंत कार रोकी और बाहर निकल आए. कुछ ही मिनटों में कार आग की लपटों से घिर गई.

20 मिनट में बुझी आग, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था

दमकल कर्मियों ने आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया, लेकिन तब तक पूरी कार जल चुकी थी. केवल आगे का बंपर ही आग से बच पाया. इस हादसे में किसी तरह की टक्कर या एक्सिडेंट नहीं हुआ था. आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है, जिसमें मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट शामिल है.

सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द 

होन्कोन ने इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर अपना दुःख ज़ाहिर करते हुए लिखा: "मैंने हमेशा एक फ़ेरारी का सपना देखा था. मेरी फ़ेरारी डिलीवरी के एक घंटे बाद ही जलकर राख हो गई. शायद पूरे जापान में ऐसा दुर्भाग्य किसी और के साथ नहीं हुआ होगा."

उन्होंने 'The Sun' से बातचीत में कहा, "मुझे डर लग रहा था कि कहीं कार में विस्फोट न हो जाए." सोशल मीडिया पर लोग इस हादसे पर दुख व्यक्त कर रहे हैं. सभी ने राहत की सांस ली कि होन्कोन सुरक्षित हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).