वायरल

Jugaad Viral Video: भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए शख्स ने गाड़ी में फिट कर दिया घर का एसी, भयंकर जुगाड़ देख उड़े लोगों के होश

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर-पंखे का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इससे भी जब राहत नहीं मिल रही है तो लोगों ने एसी चलाना शुरु कर दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी गाड़ी के पीछे एसी की कंप्रेसर ही लगा लिया है.

Jugaad Viral Video: भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए शख्स ने गाड़ी में फिट कर दिया घर का एसी, भयंकर जुगाड़ देख उड़े लोगों के होश
गर्मी से राहत पाने का जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Desi Jugaad Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी (Scorching Heat)  का प्रकोप चरम पर है, गर्मी और लू (Heat Wave) के गर्म थपेडों से लोगों की हालत खराब हो रही है. लगातार तापमान का पारा बढ़ता ही जा रहा है और लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं. अभी आने वाले दिनों में गर्मी के प्रकोप के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिसका मतलब है कि मई-जून में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर-पंखे का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इससे भी जब राहत नहीं मिल रही है तो लोगों ने एसी चलाना शुरु कर दिया है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी गाड़ी के पीछे एसी (AC) का कंप्रेसर ही लगा लिया है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर technology_world_99 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा रहा है, साथ ही लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- वाह क्या कमाल की टेक्नोलॉजी है, जबकि दूसरे ने लिखा है- मान गए चीन वालों को. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा है- गर्मी इतनी है कि गाड़ी का एसी काम नहीं कर रहा है, इसलिए शख्स ने गाड़ी में घर का एसी लगवा लिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: जुगाड़ तकनीक से शख्स ने बेड को बना दी चलती-फिरती गाड़ी, रोड पर दौड़ती पलंग कार का वीडियो हुआ वायरल

शख्स ने गाड़ी में फिट किया घर का एसी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक गाड़ी चल रही है, जिसके पीछे घर की एसी का कंप्रेसर लगा हुआ दिख रहा है. इस एसी कंप्रेसर को ठीक उसी तरह लगाया गया है, जैसे एसी लगाने पर घरों में फिट किया जाता है. वैसे तो ज्यादातर गाड़ियों में एसी होते हैं, लेकिन इस शख्स ने चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए घर के एसी को ही अपनी गाड़ी में लगा दिया है. सड़क पर चलती इस गाड़ी को देख लोग हैरान हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).