देश

कल का मौसम, 27 अप्रैल 2025: कहीं भीषण गर्मी तो बारिश से मिलेगी राहत; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

देशभर में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है. कहीं भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं, तो कहीं बारिश और आंधी-तूफान ने चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाके भीषण गर्मी की चपेट में है.

कल का मौसम, 27 अप्रैल 2025: कहीं भीषण गर्मी तो बारिश से मिलेगी राहत; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Representational Image | PTI

Kal Ka Mausam, 27 April 2025:  देशभर में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है. कहीं भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं, तो कहीं बारिश और आंधी-तूफान ने चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाके भीषण गर्मी की चपेट में है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. वहीं शनिवार को भी दोपहर में तेज गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है, जबकि पूर्वी और मध्य भारत के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.

Delhi Weather: भीषण गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल; कब मिलेगी राहत? जानिए अगले 5 दिनों का मौसम.

बात करें कल के मौसम की तो भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 अप्रैल के लिए अलग-अलग राज्यों के लिए अलग पूर्वानुमान जारी किया. आइए जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत नहीं

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल भी हीटवेव का कहर जारी रहेगा. तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आसमान साफ रहेगा, धूप तीखी होगी और गर्म हवाएं परेशान करेंगी. बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए बाहर निकलते समय सावधानी जरूरी है.

उत्तर प्रदेश में कहीं गर्मी तो कहीं बारिश से मिलेगी राहत

पूर्वी यूपी (वाराणसी, प्रयागराज) में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी (मेरठ, आगरा) में लू का प्रकोप रहेगा, तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं.

बिहार में आंधी और तेज बारिश की संभावना

बिहार में पटना, गया और भागलपुर जैसे क्षेत्रों में कल आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है. हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की आशंका है. तापमान भी 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड: रुक-रुक कर होगी बारिश

झारखंड में 29 अप्रैल तक आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी. रांची, देवघर और धनबाद जैसे शहरों में मध्यम बारिश हो सकती है. तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

राजस्थान में परेशान करेगी भीषण गर्मी

राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी. अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हल्की धूल भरी आंधी चल सकती है, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है.

मध्य प्रदेश में भी झुलसाएगी गर्मी

मध्य प्रदेश में भी गर्मी का सितम जारी रहेगा. पश्चिमी एमपी (इंदौर, उज्जैन) में तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा और लू चलेगी. पूर्वी एमपी (जबलपुर, सागर) में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कल बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा. शिमला, मनाली और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है.

गर्मी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय सिर ढकें, खूब पानी पिएं और लू से बचने के उपाय अपनाएं. बारिश और आंधी वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचना ही समझदारी होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).