धर्म

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि लाएं! करें ये आसान उपाय!

सनातन मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया खुशहाली एवं आर्थिक समृद्धि का पर्व है. इसे ‘अबूझ मुहूर्त’ का दिन भी माना जाता है, ऐसा दिन जब शुभ कार्य करने के लिए पंचांग देखने या शुभ मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं रहती. इस दिन अधिकांश घरों में शुभ विवाह, गाड़ी खरीदारी, गृह-प्रवेश, फैक्ट्री उद्घाटन और भूमि-पूजन के आयोजन किये जाते हैं.

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि लाएं! करें ये आसान उपाय!

   सनातन मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया खुशहाली एवं आर्थिक समृद्धि का पर्व है. इसे अबूझ मुहूर्त का दिन भी माना जाता है, ऐसा दिन जब शुभ कार्य करने के लिए पंचांग देखने या शुभ मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं रहती. इस दिन अधिकांश घरों में शुभ विवाह, गाड़ी खरीदारी, गृह-प्रवेश, फैक्ट्री उद्घाटन और भूमि-पूजन के आयोजन किये जाते हैं. इस दिन देवी लक्ष्मी, भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख, शांति और समृद्धी आती है. आय के नये स्त्रोत खुलते हैं. इस वर्ष 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से वित्तीय लाभ में वृद्धि होती है. आइये जानें ऐसे कुछ आसान एवं सटीक उपाय.

मिट्टी का घड़ा दान करेः अक्षय तृतीया पर किसी गरीब अथवा जरूरतमंद को एक मिट्टी का घड़ा जान करने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती. आय के नये स्रोत खुलने की संभावना है. यह भी पढ़ें : Chanakya Niti: काम निकलवाने का ‘चाणक्य’ फॉरमूला! जानें क्या संकेत है आचार्य के इस श्लोक में?

केसर-हल्दी का तिलकः इस दिन पूजा करते समय धूप-दीप प्रज्वलित कर देवी लक्ष्मी के मस्तक पर केसर और हल्दी का तिलक लगाएं. इससे वित्तीय कठिनाइयां दूर होती हैं.

पितर को तर्पणः अक्षय तृतीया पर पित्तरों को तर्पण करने से पितृ-दोष से राहत मिलती है.

पंखा, छाता चीनी दान करेः इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के पश्चात गरीबों को पंखा, छाता, चीनी एवं बेसन आदि का दान करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, इससे घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा का क्षरण होता है.

गरीबों को भोजनः अक्षय तृतीया पर गरीबों को भोजन कराने या दान करने से ईश्वरीय कृपा मिलती है. परिवार के सुख एवं स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

एकाक्षी नारियलः पूजा के मंदिर में एकाक्षी नारियल रखें. यह हर तरह की बाधाओं को दूर करता है, और धन-धान्य को आकर्षित करता है.

सोना या चांदी खरीदेः अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी खरीदना अक्षय लाभ दिलाता है. इससे धन-धान्य की वृद्धि होती है.

लक्ष्मी मंत्र का जापः इस दिन श्री लक्ष्मी मंत्र या विष्णु सहस्रनाम का जाप करें. ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है. वित्तीय स्थिति मजबूत होती है. 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).