त्योहार

Akshaya Tritiya 2025 Wishes: अक्षय तृतीया के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें प्रियजनों को शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा भी है, जो खुशहाली और सुख-समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करता है. इस दिन दीपदान करने से घर में मां लक्ष्मी का वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, यही वजह है कि इस दिन को लोग उत्सव की तरह मनाते हैं. ऐसे में आप इस खास अवसर पर इन हिंदी कोट्स, विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Akshaya Tritiya 2025 Wishes: अक्षय तृतीया के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें प्रियजनों को शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया 2025 (Photo Credits: File Image)

Akshaya Tritiya 2025 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के पर्व को हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से इस साल 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है. इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है, क्योंकि इसे समृद्धि, सफलता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. संस्कृत में 'अक्षय' का अर्थ होता है 'अनंत' या 'शाश्वत' यानी वह जो कभी समाप्त नहीं होता. इस दिन को किसी नए कार्य की शुरुआत करने, व्यापार आरंभ करने, गृह प्रवेश, विवाह और शिक्षा आरंभ जैसी चीजों के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन किसी भी कार्य को करने के लिए विशेष मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है.

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा भी है, जो खुशहाली और सुख-समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करता है. इस दिन दीपदान करने से घर में मां लक्ष्मी का वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, यही वजह है कि इस दिन को लोग उत्सव की तरह मनाते हैं. ऐसे में आप इस खास अवसर पर इन हिंदी कोट्स, विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- अक्षय तृतीया से ही आपके घर धन की बरसात हो,
माता लक्ष्मी का वास हो,
सभी संकटों का नाश हो,
उन्नति का आपके सिर पर ताज हो,
घर में सुख-शांति का वास हो.
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया 2025 (Photo Credits: File Image)

2-सोने का रथ, चांदी की पालकी,
बैठकर जिसमें है लक्ष्मी मां है आयी,
देने आपके परिवार को,
अक्षय तृतीया की बधाई...
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया 2025 (Photo Credits: File Image)

3- हर काम पूरा हो,
कोई सपना न अधूरा हो,
धन-धान्य और प्रेम से भरा हो जीवन,
घर में हो लक्ष्मी का आगमन...
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया 2025 (Photo Credits: File Image)

4- घनर घनर बरसे जैसे घटा,
वैसे ही हो धन की वर्षा,
मंगलमय हो यह त्योहार,
भेंट में आये उपहार ही उपहार.
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया 2025 (Photo Credits: File Image)

5- दिल का दरवाजा खोल दो,
जो मन में है बोल दो,
अक्षय तृतीया की खुशियों में,
प्रेम का शहद घोल दो...
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया 2025 (Photo Credits: File Image)

कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन दीपदान करने और दीप जलाने से न सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा भी प्राप्त होती है. खासतौर पर घर के मुख्य दरवाजे, उत्तर दिशा और पितरों के स्थान पर दीप जलाने से घर में सुख-समृद्धि और रिश्तों में मजबूती आती है. इस दिन नए व्यापार की शुरुआत, गृह प्रवेश, वैवाहिक कार्य, दान-पुण्य, पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्यों से मिलने वाले पुण्य फलों की कभी समाप्ति नहीं होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).