वायरल

Misha Agrawal Dies: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन, जन्मदिन से दो दिन पहले दुनिया को कहा अलविदा

सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल (Misha Agrawal) का निधन हो गया है. उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद समाचार की पुष्टि की.

Misha Agrawal Dies: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन, जन्मदिन से दो दिन पहले दुनिया को कहा अलविदा
Misha Agrawal Dies | Instagram

Misha Agrawal Dies: सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल (Misha Agrawal) का निधन हो गया है. उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद समाचार की पुष्टि की. मीशा का निधन 24 अप्रैल 2025 को हुआ, जबकि उनका 25वां जन्मदिन 26 अप्रैल को था. यह खबर सुनकर उनके फैंस और चाहने वाले सदमे में हैं. मीशा अग्रवाल के अचानक निधन का कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. उनके परिवार ने फिलहाल इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है. इस दुखद खबर ने सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों को गहरे शोक में डाल दिया है. फॉलोअर्स लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

मीशा अग्रवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार ने एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, "भारी मन से हम यह दुखद समाचार साझा कर रहे हैं कि मीशा अग्रवाल अब हमारे बीच नहीं रहीं. आप सभी ने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए धन्यवाद. हम अभी भी इस अपार क्षति को स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं. कृपया मीशा को अपनी यादों में जीवित रखें और उनके आत्मा को अपने दिलों में संजोए रखें." पोस्ट में यह भी आग्रह किया गया कि लोग मीशा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.

परिवार ने साझा किया भावुक संदेश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Misha Agrawal (@themishaagrawalshow)

मीशा के निधन पर कई हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया. मीशा अग्रवाल सोशल मीडिया की दुनिया में बहुत पॉपुलर थी. मीशा ने लाखों दिन जीते. मीशा अग्रवाल अपने मजेदार और चुटीले वीडियो के लिए जानी जाती थीं. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर उनका सहज और व्यंग्यपूर्ण अंदाज लोगों को खूब भाता था.

जानें मीशा के बारे में

मीशा अग्रवाल का जन्म 26 अप्रैल 2000 को हुआ था. उन्होंने 2017 में कंटेंट क्रिएशन की शुरुआत की थी. इंस्टाग्राम पर उनके 3,43,000 से अधिक फॉलोअर्स थे. इसके अलावा उन्होंने अपनी खुद की वेबसाइट mishcosmetics.in भी शुरू की थी, जहां उनका खुद का ब्रांडेड हेयर ऑयल 'Mish Hair Oil' भी बिक्री के लिए उपलब्ध था. जानकारी के अनुसार, मीशा के पास इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री भी थी.

मीशा अग्रवाल ने बहुत ही कम समय में लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी. उनका सरल, सच्चा और दिल को छूने वाला अंदाज हमेशा याद रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).