देश

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, फर्जी Instagram अकाउंट, ChatGPT और मर्डर फिल्में बनीं साजिश का हिस्सा

चार्जशीट के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पहले टाइगर प्वाइंट समेत लोनावला के कई इलाकों की रेकी की. आखिरकार उन्होंने लोहागढ़ किला इसलिए चुना क्योंकि पिछले साल मार्च में वहां एक व्यक्ति की मौत हुई थी. आरोपियों को लगा कि केतन अग्रवाल की मौत को भी दुर्घटनावश खाई में गिरने का मामला दिखाया जा सकता है.

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, फर्जी Instagram अकाउंट, ChatGPT और मर्डर फिल्में बनीं साजिश का हिस्सा

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की चार्जशीट से कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस द्वारा शनिवार को दाखिल की गई 5,053 पन्नों की चार्जशीट के अनुसार, आरोपी सिया गोयल, उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी और सह-आरोपी रितेश हांगे ने हत्या की साजिश रचने के लिए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, ChatGPT, मर्डर पर आधारित फिल्में और पुलिस से बचने के तरीकों से जुड़े पॉडकास्ट का इस्तेमाल किया था. Ketan Agarwal Murder Case: ट्रैकर केतन अग्रवाल की मौत हादसा नहीं मर्डर, मंगेतर Siya Goyal और उसके प्रेमी Chetan Chaudhary ने 400 फीट गहरी खाई में धकेला; पिता ने लगाए गंभीर आरोप

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर केतन अग्रवाल को बुलाया गया लोहागढ़ किला

चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने 'Mahi' नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था. इस अकाउंट में आरोपियों की परिचित एक महिला की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया. इसी फर्जी प्रोफाइल से केतन अग्रवाल को संदेश भेजकर 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किला आने के लिए कहा गया. उसे बताया गया कि वहां उसकी मंगेतर सिया गोयल के लिए सरप्राइज बर्थडे प्लान किया गया है. पुलिस के अनुसार, यह पूरा प्लान रितेश हांगे ने तैयार किया था. घटना के बाद इस इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट भी कर दिया गया.

ChatGPT और मर्डर फिल्मों की ली मदद

जांच में सामने आया कि शुरुआत में आरोपियों ने केतन अग्रवाल को गंभीर रूप से घायल करने और इसके लिए महाराष्ट्र के बाहर से किसी शूटर को हायर करने पर भी विचार किया था. हालांकि बाद में उन्हें डर था कि बाहरी व्यक्ति पूरी साजिश का खुलासा कर सकता है, इसलिए उन्होंने खुद ही हत्या करने का फैसला किया. चार्जशीट के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने मर्डर पर आधारित फिल्में देखीं, ChatGPT का इस्तेमाल किया और पुलिस की जांच से बचने के तरीकों को समझने के लिए पॉडकास्ट भी सुने.

राजा रघुवंशी हत्याकांड का भी किया अध्ययन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पिछले साल चर्चा में रहे मेघालय हनीमून मर्डर केस का भी अध्ययन किया था, जिसमें इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया था. जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपियों ने इस मामले से भी साजिश रचने के तरीके समझने की कोशिश की.

दुर्घटना का रूप देने के लिए चुना लोहागढ़ किला

चार्जशीट के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पहले टाइगर प्वाइंट समेत लोनावला के कई इलाकों की रेकी की. आखिरकार उन्होंने लोहागढ़ किला इसलिए चुना क्योंकि पिछले साल मार्च में वहां एक व्यक्ति की मौत हुई थी. आरोपियों को लगा कि केतन अग्रवाल की मौत को भी दुर्घटनावश खाई में गिरने का मामला दिखाया जा सकता है.

पुलिस का आरोप है कि 18 जून को सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे ने मिलकर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले पर ले जाकर खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2026 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).