School Assembly News Headlines for 27 April 2025: स्कूल असेंबली के लिए 27 अप्रैल के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स
अगर आप अपनी स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 27 अप्रैल 2025 की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं.
School Assembly News Headlines for 27 April 2025: अगर आप अपनी स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 27 अप्रैल 2025 की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं. यह समाचार देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी हैं, जिन्हें आप अपनी असेंबली में आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की प्रमुख घटनाओं से अपडेट रहें. यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी, जो आप अपनी असेंबली की शुरुआत में साझा कर सकते हैं. तो चलिए, 27 अप्रैल 2025 (Today's Hindi News Headline for School Assembly) की असेंबली की शुरुआत करते हैं दिन की इन मुख्य सुर्खियों से.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- अटारी बॉर्डर से आज 75 पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटे और 335 भारतीय स्वदेश पहुंचे.
- दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, कश्मीर के चप्पे-चप्पे में तालश में जुटी सेना.
- J-K में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, शोपियां-पुलवामा-कुलगाम में लश्कर आतंकियों के घर ध्वस्त.
- पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में सुरक्षाबल, अनंतनाग में 175 लोग हिरासत में लिए गए.
- कुलगाम में आतंकियों की मदद करने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई.
- पाकिस्तान ने LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- ईरान: बंदरगाह पर हुए धमाके में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 516 हुई.
- उत्तर कोरियाई सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ युद्ध लड़ा: रूस.
- भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, कहा- पहलगाम अटैक की जांच में शामिल होने को तैयार.
- पोप फ्रांसिस को आखिरी विदाई, रोम की चर्च में दफनाए गए.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- रविवार को IPL 2025 में मुंबई और लखनऊ का मुकाबला.
- रविवार को IPL 2025 में दूसरा मुकाबला दिल्ली और बेंगलुरु के बीच.
- ICC टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा भारत? पहलगाम हमले के बाद BCCI ने आईसीसी को लिखा पत्र.
- महेंद्र सिंह धोनी ने माना कि CSK का कम रन बनाना सबसे बड़ी कमजोरी.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

