क्या रे हीरो... घर की टीम है क्या? MI बनाम LSG TATA IPL 2025 मैच से पहले रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर पर मज़ेदार तंज कसा, देखें वीडियो
रोहित ने मुस्कुराते हुए कहा, "क्या रे हीरो, अभी आ रहा है. घर का टीम है क्या?" इस हल्के-फुल्के अंदाज़ में कही गई बात पर शार्दुल भी मुस्कुरा दिए. दोनों खिलाड़ियों की यह दोस्ताना बातचीत कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 27 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले एक मजेदार वाकया सामने आया. पूर्व मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा ने अभ्यास सत्र के दौरान लखनऊ के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर मजाकिया तंज कसा. जैसे ही शार्दुल ठाकुर प्रैक्टिस के लिए पहुंचे, रोहित शर्मा जो उस समय ज़हीर खान के साथ बैठे थे, रोहित ने मुस्कुराते हुए कहा, "क्या रे हीरो, अभी आ रहा है. घर का टीम है क्या?" इस हल्के-फुल्के अंदाज़ में कही गई बात पर शार्दुल भी मुस्कुरा दिए. दोनों खिलाड़ियों की यह दोस्ताना बातचीत कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह पल दर्शाता है कि मैदान पर प्रतिद्वंद्विता के बावजूद खिलाड़ियों के बीच आपसी संबंध कितने मजबूत हैं. फैन्स को यह पल काफी पसंद आ रहा है.
रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर पर मज़ेदार तंज कसा, देखें वीडियो
When बोरीवली meets पालघर 😂💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvLSG pic.twitter.com/pQQMFplNHl
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 25, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

