News

Pune Road Accident: ट्रैक्टर चालक की बड़ी लापरवाही! सड़क से जा रही युवतियों को मारी टक्कर, बाल बाल बची जान, पुणे जिले के उंदरी मार्ग का वीडियो आया सामने (Watch Video)

पुणे जिले के उंदरी मार्ग के मोहम्मदवाड़ी के पास एक ट्रैक्टर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार को टक्कर मार दी. जिसके कारण कार के सामने से जा रही तो युवतियों से ये कार टकरा गई.

Pune Road Accident: ट्रैक्टर चालक की बड़ी लापरवाही! सड़क से जा रही युवतियों को मारी टक्कर, बाल बाल बची जान, पुणे जिले के उंदरी मार्ग का वीडियो आया सामने (Watch Video)
Credit-(X,@pulse_pune)

पुणे, महाराष्ट्र: पुणे जिले के उंदरी मार्ग के मोहम्मदवाड़ी के पास एक ट्रैक्टर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार को टक्कर मार दी. जिसके कारण कार के सामने से जा रही तो युवतियों से ये कार टकरा गई. इस हादसे में युवतियां घायल हुई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जहांपर देखा जा सकता है की किस तरह से ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही की है.

इस हादसे में युवतियों की जान बाल बाल बच गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @pulse_pune नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Pune Road Accident: पुणे के वाकड में तेज रफ़्तार कार का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर, बीच सड़क गिरे दो लोग घायल (Watch Video)

पुणे में युवतियों को मारी ट्रैक्टर ने टक्कर

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि लड़कीयां कोरिंथियंस क्लब की तरफ से न्याती एस्टेट रोड की तरफ सड़क किनारे से जा रही थी, तभी एक ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी और ये कार सीधे जाकर एक युवती से टकरा गई, जिसके कारण युवती सड़क पर फिसल गई. तो वही दूसरी युवती दूर भाग गई. बताया जा रहा है की अगर कार सामने नहीं होती है तो लड़कियों की जान भी जा सकती थी.

इसी मार्ग पर ये दूसरा हादसा

mypunepulse.com के मुताबिक़ इस हफ्ते उंद्री मार्ग पर यह दूसरी गंभीर घटना है.इससे पहले, उंद्री में न्याती एबोनी के पास सुबह की सैर करने वाले एक व्यक्ति को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी.घायल व्यक्ति, जो एक पूर्व रक्षाकर्मी था, उसकी इस हादसे में मृत्यु हो गई थी. यहां के नागरिक यातायात नियमों के बेहतर संचालन, लापरवाही से वाहन चलाने पर सख्त जुर्माना  और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहतर उपाय की मांग कर रहे हैं. कई लोगों ने व्यस्त सड़क पर गश्त की कमी और गति नियंत्रण संबंधी बुनियादी ढांचे की गैर मौजूदगी के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).