News

Mumbai Shocker: गेम खेलने के लिए नहीं दिया मोबाइल तो 14 साल की बेटी ने कर लिया सुसाइड, मुंबई के आरे कॉलोनी की घटना से सदमे में परिवार

मोबाइल की लत बड़ों से लेकर छोटे बच्चों में भी देखी जा रही है. कई ऐसी घटनाएं सामने आती है. जिसके कारण कई परिवार तबाह हो जाते है. ऐसी ही एक भयावह घटना मुंबई के आरे कॉलोनी से सामने आई है.

Mumbai Shocker: गेम खेलने के लिए नहीं दिया मोबाइल तो 14 साल की बेटी ने कर लिया सुसाइड, मुंबई के आरे कॉलोनी की घटना से सदमे में परिवार

मुंबई, महाराष्ट्र: मोबाइल की लत बड़ों से लेकर छोटे बच्चों में भी देखी जा रही है. कई ऐसी घटनाएं सामने आती है. जिसके कारण कई परिवार तबाह हो जाते है. ऐसी ही एक भयावह घटना मुंबई के आरे कॉलोनी से सामने आई है. जहांपर एक 14 साल की लड़की ने माता पिता के मोबाइल नहीं देने पर ऐसा भयानक कदम उठाया. जिसका अंदाजा माता पिता ने भी नहीं लगाया था. मोबाइल नहीं देने से नाराज लड़की कमरे में गई और उसने खुद को बंद कर लिया. जब माता पिता ने दरवाजा खोलकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

उनकी बेटी ने दुपट्टे से फांसी लगा ली थी. इस घटना के बाद परिवार में मातम फ़ैल गया है.ये भी पढ़े:Bengluru: बेटे को थी मोबाइल की लत, पिता ने छीना फोन तो 13 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या

क्या है पूरी घटना?

पुलिस के अनुसार, नाबालिग मोबाइल पर लगातार गेम खेला करती थी. घटना वाले दिन जब उसके माता-पिता ने उसे मोबाइल देने से मना कर दिया, तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. कुछ समय बाद जब माता-पिता ने दरवाजा खोला, तो देखा कि बेटी ने अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली है.परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बेटी को बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केअर हॉस्पिटल, जोगेश्वरी ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतका के माता-पिता से पूछताछ की, जिसमें यह सामने आया कि वह अकसर मोबाइल पर गेम खेलती थी और उस दिन भी मोबाइल न मिलने से नाराज थी. शव को सिद्धार्थ हॉस्पिटल के पोस्टमॉर्टम सेंटर भेजा गया है.आरे कॉलोनी पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया है.

Suicide Prevention and Mental Health Helpline Numbers:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

Women and Child Helpline Numbers:

Childline India – 1098; Missing Child and Women – 1094; Women’s Helpline – 181; National Commission for Women Helpline – 112; National Commission for Women Helpline Against Violence – 7827170170; Police Women and Senior Citizen Helpline – 1091/1291.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).