Ranveer Allahabadia Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची मुंबई पुलिस, अश्लील वक्तव्य पर जांच जारी
सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी को लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची है.
Ranveer Allahabadia Controversy: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी को लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची है. यह कदम उस शिकायत के बाद उठाया गया है, जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और 'इंडिया गॉट लैटेंट' के आयोजकों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी. रणवीर ने शो के दौरान एक प्रतिभागी से आपत्ति जनक सवाल किया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा शुरु हुआ. BeerBiceps Controversy Video: रणवीर इलाहाबादिया का 'पैरेंट्स को सेक्स करते देखने' वाले सवाल पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई लताड़
विवाद क्यों उठा?
एक शो में किए गए बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया था. यूजर्स ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए नाराजगी जताई.रणवीर ने एक प्रतिभागी से पूछा था, "क्या आप अपनी पूरी जिंदगी अपने माता-पिता को सेक्स करते हुए देखना चाहेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए रोकना चाहेंगे?" इसी के चलते इन चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस:
A team of Mumbai Police has reached YouTuber Ranveer Allahabadia's residence, following the stir around his comments on a show. More details awaited: Mumbai Police
Yesterday, a complaint was filed against Ranveer Allahabadia, social media influencer Apoorva Makhija, comedian…
— ANI (@ANI) February 11, 2025
मुंबई पुलिस की कार्रवाई जारी
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आगे की जानकारी सामने आ सकती है. फिलहाल, इस पूरे मामले से जुड़े अपडेट का इंतजार किया जा रहा है.
कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया?
31 वर्षीय रणवीर इलाहाबादिया एक लोकप्रिय यूट्यूबर और पॉडकास्टर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर उनके 10.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. खुद को एंटरप्रेन्योर कहने वाले रणवीर को पिछले साल नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड्स में 'डिसरप्टर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार भी मिला था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदान किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

