Palghar Road Accident: कुत्ते को बचाने के लिए ड्राइवर ने मोड़ा ऑटो रिक्शा, ब्रेक लगाते ही सड़क पर हुआ पलटी, 3 लोग हुए घायल;VIDEO
सड़क हादसों की रोजाना कई घटनाएं सामने आती रहती है. कई बार कुछ अजीब हादसे भी सामने आते है. ऐसा ही एक हादसा महाराष्ट्र के पालघर जिले से सामने आया है. जहांपर सड़क पर आएं एक कुत्ते को बचाने के लिए ऑटो रिक्शा चालक ने गाड़ी मोड़ दी.
पालघर, महाराष्ट्र: सड़क हादसों की रोजाना कई घटनाएं सामने आती रहती है. कई बार कुछ अजीब हादसे भी सामने आते है. ऐसा ही एक हादसा महाराष्ट्र के पालघर जिले से सामने आया है. जहांपर सड़क पर आएं एक कुत्ते को बचाने के लिए ऑटो रिक्शा चालक ने गाड़ी मोड़ दी. जैसे ही ऑटो रिक्शा चालक ने मोड़ा,ऑटो रिक्शा सड़क के किनारे पलटी हो गया.इस घटना में ऑटो में बैठे दो यात्री और ऑटो चालक घायल हुआ है. इसके साथ जब ऑटो तेज रफ्तार आकर पलटने लगा तो उसी के सामने एक शख्स खड़ा था, वह भी बाल बाल बच गया.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Palghar Road Accident: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत
पालघर जिले में ऑटो रिक्शा पलटा
महाराष्ट्र | पालघर में कुत्ते को बचाने में पलट गया तेज रफ्तार ऑटो, गंभीर रूप से ड्राइवर घायल#Maharashtra #Palghar #AutoAccident #viralvideo #Dog pic.twitter.com/MF1qGFg9wB
— Vistaar News (@VistaarNews) July 11, 2025
ब्रेक लगाते ही फिसला ऑटो
ऑटो रिक्शा तेज गति से चल रहा था, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता सड़क पार करने लगा. चालक ने कुत्ते को बचाने के लिए ऑटो को तेजी से मोड़ा और ब्रेक मारा, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया.
यात्रियों को गंभीर चोटें
इस हादसे में ऑटो चालक और दो यात्री घायल हो गए.घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए हॉस्पिटल भिजवाया.डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सिर, पीठ और पैरों में चोटें आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

