अक्षय कुमार की नई फिल्म रक्षा बंधन का हुआ ऐलान, फर्स्ट लुक आया सामने
इस पोस्टर में अक्षय कुमार अपनी ऑन स्क्रीन 4 बहनों को गले लगाकर खड़े दिखाई दे रहे हैं. हालांकि अक्षय की बहनें बनी लड़कियों का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है.
आज पूरे देश में रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. भाई बहन के प्यार को दिखता ये त्योहार बेहद खास होता है. अब भाई बहन के बीच के इसी बंधन को दिखाने जा रहे हैं अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म रक्षा बंधन से. जिसका ऐलान आज अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है. अक्षय कुमार ने अपनी इस नई फिल्म का पोस्टर सभी के सामने लाया है. जिसमें अक्षय कुमार का लुक देखते ही बन रहा हैं. अक्षय कुमार की इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं आनंद एल राय.
इस पोस्टर में अक्षय कुमार अपनी ऑन स्क्रीन 4 बहनों को गले लगाकर खड़े दिखाई दे रहे हैं. हालांकि अक्षय की बहनें बनी लड़कियों का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि इस फिल्म की कहानी ने उनके दिल को छू लिया. ये अक्षय की सबसे पहली फिल्म है जिसकी कहानी सुनने के बाद उन्होंने सबसे तेजी से इसे साइन किया है. अक्षय के मुताबिक फिल्म की कहानी आपको हंसाने के साथ रुलाएगी भी. इसके साथ ही ये बताएगी की जिनकी बहनें होती वो कितने भाग्यशाली होते हैं.
आपको बता दे कि ये फिल्म अगले साल 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. तो वहीं अक्षय कुमार और आनंद एल राय फिल्म अतरंगी रे के बाद दूसरी बार साथ आने जा रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

