Ozempic: ओज़ेम्पिक को भारत में उपयोग के लिए मिली मंजूरी, जानें इससे होने वाले फायदे और नुकसान से लेकर हर एक जरुरी बात
मधुमेह प्रबंधन और वजन घटाने के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, भारत के औषधि नियामक, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन यानी सीडीएससीओ ने टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित वयस्कों में ओज़ेम्पिक (सेमाग्लूटाइड) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है.