Metro In Dino: अनुराग बासु की मल्टीस्टारर फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का सॉन्ग टीज़र कल होगा रिलीज, 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
टी-सीरीज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें एक ट्रैफिक सिग्नल को रचनात्मक रूप से दर्शाया गया है. लाल बत्ती पर एक दिल टूटा हुआ दिखाया गया है, पीली बत्ती पर एक प्लेन की उड़ान, और हरी बत्ती पर दिल का सिंबल – जो फिल्म के इमोशनल और रोमांटिक थीम को दर्शाता है.