Akshay Kumar Viral Video: क्या अक्षय कुमार ने ज्वाइन किया मीडिया? थिएटर के बाहर मास्क लगाकर लोगों का लेते दिखे इंटरव्यू (Watch Video)
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद थिएटर के बाहर लोगों से अपनी फिल्म हाउसफुल 5 का रिव्यू लेते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो बांद्रा के गेटी गैलेक्सी थिएटर का है, जहां फिल्म देखने के बाद निकल रहे दर्शकों से अक्षय ने बातचीत की.