Bilaspur Shocker: मां ने पढ़ाई करने के लिए डांटा तो नाबालिग ने कर लिया सुसाइड, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में परिजनों को रोता छोड़ गया बेटा
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पनोह गांव में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर पढ़ाई करने के लिए डांटना मां को भारी पड़ गया. डांट से आहत बेटे ने ऐसा कदम उठाया. जो कोई सोच भी नहीं सकता.
हिमाचल प्रदेश, बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पनोह गांव में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर पढ़ाई करने के लिए डांटना मां को भारी पड़ गया. डांट से आहत बेटे ने ऐसा कदम उठाया. जो कोई सोच भी नहीं सकता. मां के द्वारा टीवी देखने से मना करने पर नाराज एक 10वीं कक्षा के छात्र ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार दोपहर बिलासपुर जिले के पनोह गांव में हुई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.इस घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है.ये भी पढ़े:West Bengal Shocker: ‘मां मैंने चोरी नहीं की… चिप्स चुराने का लगा आरोप तो 13 साल के बच्चे ने उठाया भयावह कदम, सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, पंसकुरा की घटना से सदमे में परिवार
मां की डांट से हुआ नाराज
जानकारी के मुताबिक़ मृतक छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ता था. गुरुवार दोपहर को उसकी मां ने उसे पढ़ाई करने के लिए कहा और टीवी बंद करने को कहा. यह बात छात्र को इतनी नागवार गुज़री कि वह गुस्से में घर से बाहर चला गया.
पुराने खाली मकान में मिला छात्र का शव
काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की.तलाश के दौरान वह एक पुराने और खाली पड़े मकान में फांसी के फंदे पर झूलता मिला.यह देखकर परिवार और गांव के लोग सन्न रह गए.घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

