South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Key Players To Watch Out: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो सेमीफाइनल, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Key Players To Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम (Aiden Markram) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Pitch Report: सेमीफाइनल के अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या न्यूजीलैंड के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है और जबरदस्त लय में नजर आ रही है. बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ने विरोधी टीमों को खूब परेशान किया है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ने उतार-चढ़ाव के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाई है. टिम सिफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी बड़े मैचों में कमाल करने का दम रखते हैं.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs NZ T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को सात मुकाबलों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं और हर बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

एडेन मार्करम: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और भरोसेमंद बल्लेबाज. मिडिल ऑर्डर में उनकी स्थिरता और आक्रामकता टीम के लिए अहम साबित हो सकती है.

क्विंटन डी कॉक: विस्फोटक सलामी बल्लेबाज, जो पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदल सकते हैं.

कगिसो रबाडा: दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख तेज गेंदबाज, जो नई गेंद और डेथ ओवर्स में विकेट निकालने में माहिर हैं.

मिचेल सैंटनर: न्यूजीलैंड के कप्तान और ऑलराउंडर. बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं.

ग्लेन फिलिप्स: आक्रामक बल्लेबाज, जो मिडिल ओवर्स में तेजी से रन बनाकर दबाव कम कर सकते हैं.

लॉकी फर्ग्यूसन: तेज गेंदबाज, जिनकी रफ्तार दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs NZ 1st Semi-Final Playing Prediction)

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.

न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.