News

Ahmedabad Video: वांटेड अपराधी ने पकड़ने गई पुलिस के सामने 5वें फ्लोर पर किया ड्रामा, गैलरी मे खड़े होकर देने लगा नीचे कूदने की धमकी, अहमदाबाद का वीडियो आया सामने

अहमदाबाद शहर में एक वांटेड अपराधी को जब पुलिस पकड़ने गई तो उसने काफी हाई वोल्टेज ड्रामा किया और गैलरी में चढ़कर पांचवे फ्लोर से नीचे कूदने की धमकी देने लगा. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया.

Ahmedabad Video: वांटेड अपराधी ने पकड़ने गई पुलिस के सामने 5वें फ्लोर पर किया ड्रामा, गैलरी मे खड़े होकर देने लगा नीचे कूदने की धमकी, अहमदाबाद का वीडियो आया सामने
Representative Image | X

गुजरात, अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर के ओढ़व इलाके में शनिवार को एक वांटेड अपराधी को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम को तब हैरानी हुई, जब आरोपी ने खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से कूदने की धमकी दे डाली. यह नाटकीय घटनाक्रम न सिर्फ पुलिस बल के लिए चुनौती भरा रहा, बल्कि इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक़ क्राइम ब्रांच की टीम जब ओढ़व स्थित शिवम आवास की बिल्डिंग एक्स के फ्लैट नंबर 505 पर पहुंची, तो आरोपी संजय सिंह उर्फ अभिषेक तोमर घर के अंदर मौजूद था. पुलिस को देख उसने तुरंत फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया.पुलिस को मजबूरन दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा.इसके बाद आरोपी ने रसोई की खिड़की से बाहर निकलकर फ्लैट की बालकनी की शेल्फ पर जाकर खड़ा हो गया और कूदने की धमकी देने लगा.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @ntvtime1 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Gujarat: दमन में एक करोड़ की चोरी का खुलासा, गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार

बालकनी के कूदने की धमकी देने लगा अपराधी

लाइव वीडियो कर पुलिस को दी चुनौती

इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो करना शुरू कर दिया और पुलिस को धमकी दी कि यदि उसे पकड़ा गया, तो वह पांचवीं मंजिल से कूद जाएगा.आसपास के लोगों और पुलिसकर्मियों की सांसें थम गईं. पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड और कंट्रोल रूम को सूचना दी.

घंटों की मशक्कत के बाद किया गया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक आरोपी को मनाने का सिलसिला चला. पुलिस ने धैर्य और संयम से काम लेते हुए आखिर आरोपी को नीचे उतरने पर मजबूर कर दिया और उसे सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया.पुलिस के अनुसार, संजय सिंह उर्फ 'शूटर' के खिलाफ अहमदाबाद के कृष्णानगर थाने में हत्या की कोशिश, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कुल 6 मामले दर्ज हैं. वह काफी समय से फरार चल रहा था और सोशल मीडिया पर खुद को ‘शूटर एके -47 ’ के नाम से प्रचारित करता था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).