पुणे दीवार हादसा: बिल्डरों सहित 8 के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे में कोंढवा इलाके में शनिवार तड़के दीवार गिरने से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोंढवा पुलिस स्टेशन में कंस्ट्रक्शन बिल्डर्स, साइट इंजीनियर, कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर सहित 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.