मौनी रॉय पर चढ़ा मुंबई की बारिश का खुमार, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये बेहद हॉट वीडियो
शुक्रवार सुबह मायानगरी मुंबई में झमाझम बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया था. बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय पर भी मुंबई की बारिश का खुमार चढ़ गया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बारिश को लेकर खुशी बयां करते हुए एक बेहद हॉट वीडियो शेयर किया.
शुक्रवार सुबह मायानगरी मुंबई (Mumbai) में झमाझम बारिश (Rain) के कारण मौसम सुहाना हो गया था. बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) पर भी मुंबई की बारिश का खुमार चढ़ गया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बारिश को लेकर खुशी बयां करते हुए एक बेहद हॉट वीडियो (Hot Video) शेयर किया. वीडियो में मौनी काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक कलर की एक नाइटी पहन रखी है और वह बेहद सेक्सी लग रही है. सोशल मीडिया यूजर्स को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है.
मौनी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "बारिश की आवाज के साथ जगना..जो संगीत बनाती है...आज मौसम कितना सुस्त है." मौनी के इस वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. आप भी एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
View this post on Instagram
Waking up to the rains creating music ..... How snuggly s the weather today :): 🎥 @sashajairam
आपको बता दें कि मौनी इसी साल अप्रैल के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'रॉ' में नजर आई थी. फिल्म में जॉन अब्राहम और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई थी. मौनी अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन अयान मुख़र्जी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

