मणिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार
ब्राउन शुगर की बरामदी को लेकर मणिपुर पुलिस ने के बड़ी कार्रवाई करते हुए थौबल जिले के लिलोंग डैम में दवा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने 111.20 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है.
इंफाल: ब्राउन शुगर की बरामदी को लेकर मणिपुर पुलिस ने के बड़ी कार्रवाई करते हुए थौबल जिले के लिलोंग डैम में दवा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने 111.20 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त (Brown Sugar) किया है. जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 100 करोड़ रूपये से अधिक बताई जा रही है. इस कार्रवाई को लेकर मणिपुर एनएबी पुलिस (NAB Police) की तरफ से इसकी जानकरी दी गई है.
एनएबी पुलिस अधीक्षक डब्ल्यू बासु सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नारकोटिक्स एंड अफेयर्स ऑफ बॉर्डर (एनएबी) और मणिपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में इसका पता लगाया गया. उन्होंने कहा कि कथित तौर पर अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़े: कर्नाटक: सैनिटरी पैड में महिला ने छुपाकर रखा था 3 करोड़ का ड्रग्स, तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
मीडिया से बातचीत के दौरान डब्ल्यू बासु सिंह यह भी बताया कि इस कार्रवाई का श्रेय स्थानीय स्वयंसेवी संगठन "अजुमन" के सक्रिय सहयोग को दिया. उन्होंने बताया कि कारखाने से नशे के सामान के अलावा उपकरण, कंटेनर, रसायन, लोहे के प्लेटें आदि बरामद किए गए. (इनपुट भाषा )
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

