महाराष्ट्र: ठाणे में टैक्सी ड्राइवर की पिटाई, ‘जय श्री राम’ बोलने को कहा गया
महाराष्ट्र में एक मुस्लिम कैब चालक को कथित रूप से पीटने और उससे ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए कहने के मामले में पुलिस ने यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस उपायुक्त एस एस बुरसे ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 392 (लूटपाट) के तहत मामला दर्ज किया है.
ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक मुस्लिम टैक्सी ड्राइवर को कथित रूप से पीटने और उससे ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए कहने के मामले में पुलिस ने यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस उपायुक्त एस एस बुरसे ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 392 (लूटपाट) के तहत मामला दर्ज किया है.
बताया जा रहा है कि यह एक रोड रेज का मामला था. फैजल ने बताया कि जब तीनों उसे मार रहे थे तो उसने कहा कि अल्लाह के वास्ते मुझे मत मारो, यह सुनकर तीनों युवक और भड़क गए. बोले कि, 'तू मुसलमान है, अब जय श्रीराम के नारे लगा. यह भी पढ़े-झारखंड मॉब लिंचिंग: तबरेज अंसारी के परिवार के लिये लेफ्ट ने की 25 लाख रुपये के मुआवजे की मांग
Thane : FIR registered after Faisal, a taxi driver in Mumbra had filed a complaint on June 23 alleging he was beaten by three people during a road rage incident. Later he added in the complaint that he was also forced to say 'Jai Shri Ram' by the attackers. #Maharashtra
— ANI (@ANI) June 27, 2019
फैजल ने पुलिस को बताया कि लौटते वक्त, उसका चार-पांच लोगों से झगड़ा हो गया जो नशे की हालत में थे. इसके बाद इन लोगों ने कैब चालक की कथित रूप से पिटाई कर दी. जब आरोपियों को पता चला कि वह मुस्लिम है तो उन्होंने उससे ‘जय श्री राम’ बोलने को कहा.
(भाषा इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

