देश

बिहार: आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद का जनता पर तंज, कहा- 'वोट देते हैं मोदी को, खोजते हैं तेजस्वी को'

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर शनिवार को अजीबोगरीब बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोग वोट देते हैं नरेंद्र मोदी को और खोजते हैं तेजस्वी को.

बिहार: आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद का जनता पर तंज, कहा- 'वोट देते हैं मोदी को, खोजते हैं तेजस्वी को'
रघुवंश प्रसाद सिंह (Photo Credits: Twitter)

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh) ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की गैरमौजूदगी पर शनिवार को अजीबोगरीब बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोग वोट देते हैं नरेंद्र मोदी को और खोजते हैं तेजस्वी को. राजद उपाध्यक्ष रघुवंश से तेजस्वी यादव के 'गायब' होने के संबंध में यहां पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा, "जनता ने जिसे वोट दिया, उसे ही खोजे। तेजस्वी को क्यों खोजा जा रहा है? पूछा जा रहा है कि तेजस्वी मुजफ्फरपुर क्यों नहीं गए?"

उन्होंने अपने अंदाज में कहा, "मैं पूछता हूं कि आप प्रधानमंत्री को क्यों नहीं खोजते, जिन्हें आपने अपना कीमती वोट दिया. मुजफ्फरपुर में इतने बच्चों की मौत के बाद भी प्रधानमंत्री अब तक नहीं आए। बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी को वोट दिया. ऐसे में जनता उन्हें क्यों नहीं खोजती. उन्होंने विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि इस मामले में विपक्ष के नेता की कोई जिम्मेदारी नहीं है. यह भी पढ़े: चुनावी हार के बाद तेजस्वी यादव की वापसी: ट्वीट कर बताई ‘गायब’ होने की वजह, कहा-आ रहा हूं मैं

उन्होंने कहा, "विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी है मामले पर आवाज बुलंद (हल्ला उठाना) करने की, तो हमलोग अपनी आवाज उठा ही रहे हैं। बच्चों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है, यह खुद सोचिए. राजद नेता के इस बयान के बाद पत्रकारों के सामने आए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, "रघुवंश बाबू बड़े नेता हैं। लेकिन उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। बिहार की गरीब जनता को चुनाव में विजयी और हारने वाले सभी को खोजने का अधिकार है." विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव कहां हैं, यह खुद उन्होंने ट्वीट कर बता दिया है. (इनपुट आईएनएस)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).