CAA: नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध में 140 याचिकाएं हुई दायर, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई
नागरिकता कानून को लेकर देश में विरोध शुरू है. इसे लेकर कई जगहों से विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध में 140 से अधिक याचिकाएं दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट में दायर इन याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई होने जा रही है. चीफ जस्टिस बोबडे, जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करने जा रही है.