दावोस में डोनाल्ड ट्रंप ने की इमरान खान से मुलाकात, कहा-कश्मीर मसले को लेकर भारत-पाकिस्तान की मदद करने को तैयार
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है. दोनों ही मुल्कों की तरफ से इस मसले को लेकर समय-समय पर बयानबाजी हो रही है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की स्विट्जरलैंड के दावोस में मंगलवार को मुलाकात हुई. इस मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत की.
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच तनाव बरकरार है. दोनों ही मुल्कों की तरफ से इस मसले को लेकर समय-समय पर बयानबाजी हो रही है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति (US President Donald Trump) और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) की स्विट्जरलैंड के दावोस में मंगलवार को मुलाकात हुई. इस मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कश्मीर मसले को लेकर भारत-पाकिस्तान की मदद करने की बात कही.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की यह मुलाकात वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम (डब्लूईएफ) से इतर हुई है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपना पुराना बयान एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि हम भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के बीच अगर कश्मीर को लेकर हम मदद कर सकते हैं तो निश्चित तौर पर करेंगे. यह भी पढ़े-पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा- समय आ गया है, डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर मामले में मध्यस्थता करें
ANI का ट्वीट-
US President Donald Trump during his meet with Pakistan PM Imran Khan in Davos:We're doing more trade as it turns&we're working together on some borders.We are talking about Kashmir in relation to what is going on with Pakistan&India.We've been watching that&following it closely. pic.twitter.com/acaUirCStW
— ANI (@ANI) January 21, 2020
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान आगे कहा कि वह कश्मीर के मौजूदा हालात पर बहुत करीब से नजर बनाए हुए हैं. इसके साथ ही हम और ज्यादा कारोबार कर रहे हैं और कुछ अन्य मामलों पर भी एक साथ काम करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2020 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

