टीवी

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला का बर्ताव देख नाराज हुए असीम के भाई उमर रियाज, कहा- अच्छा हुआ मां शो में नहीं गई वरना ये आज उन्हें भी गाली दे देता

असीम को मारने के लिए बेताब सिद्धार्थ शुक्ला को देख उमर रियाज को आया गुस्सा. कहा- आज हिमालय ने रेत के पहाड़ को गिरा डाला.

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला का बर्ताव देख नाराज हुए असीम के भाई उमर रियाज, कहा- अच्छा हुआ मां शो में नहीं गई वरना ये आज उन्हें भी गाली दे देता
बिग बॉस 13 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में एक बार फिर असीम रियाज (Asim Riaz) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बीच जमकर बहस देखने को मिली. बिग बॉस से मिली फटकार के बाद भी दोनों हिना खान के सामने आपस में भिड गए. सिद्धार्थ ने इस दौरान असीम और उनके भाई दोनों को गाली बकी. जिसके चलते बिग बॉस ने एक बार फिर दोनों कंफेशन रूम में बुलाया. जहां सिद्धार्थ शुक्ला आपे से बाहर हो गए और वो असीम को मारकर शो से बाहर जाने की बात करने लगे. सिद्धार्थ असीम पर उन्हें बुरी तरह से पोक करने का इल्जाम लगाते दिखाई दिए.

सिद्धार्थ का घर में असीम के प्रति ये रवैया देख उनके भाई उमर रियाज भी अब नाराज दिखाई दे रहे हैं. उमर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ‘आज सिद्धार्थ ने मुझे और असीम दोनों को गाली दी. भगवान का शुक्र है मां शो में नहीं गई वरना ये उन्हें भी गाली दे देता. इस इंसान का कोई क्लास नहीं है. बड़ा भाई बोला मैंने उसे लेकिन उसने मुझे भी गाली दी जिससे मेरा कुछ नहीं लेना देना था. मेरे पिता को गालियां देना तो इसके लिए स्नैक्स खाने जैसा है.

इसके आगे उमर ने लिखा कि ‘अब बताओ क्राई बेबी कौन है? बिग बॉस के सामने रो रहे हो कि मुझे इसे मारने दो. अगर तुम्हारे अंदर हिम्मत है तो मारो उसे, बिग बॉस से क्या पूछ रहे हो? सच्चाई ये है कि तुम डरपोक हो और सिर्फ चिल्ला सकते हो. आज हिमालय ने रेत के पहाड़ को गिरा दिया.

आपको बता दे कि बिग बॉस के घर की तरह घर के बाहर भी असीम और सिद्धार्थ की लड़ाई के चलते सोशल मीडिया पर लोग बंटे हुए नजर आ रहे हैं. कई लोग जहां सिद्धार्थ को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ असीम को.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2020 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).