बॉलीवुड

Jhund Teaser: अमिताभ बच्चन की ये झुंड है पूरी राउडी, फिल्म का दमदार टीजर हुआ रिलीज

कल फिल्म झुंड का पहला पोस्टर सामने आया था जिसे खुद बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था.

Jhund Teaser: अमिताभ बच्चन की ये झुंड है पूरी राउडी, फिल्म का दमदार टीजर हुआ रिलीज
फिल्म झुंड टीजर (Image Credit: YouTube)

Amitabh Bachchan Jhund Teaser: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पहली बार मराठी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर नागराज पोपटराव मंजुले (Nagraj Manjule) के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं. दो दमदार टैलेंट का जलवा दिखाई देगा फिल्म झुंड (Jhund) में. कल फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था. जिसे खुद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर क्या था. ऐसे में अब फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया. इस टीजर में सिफ बिग बी की आवाज सुनाई दे रहे हैं. जबकि किशोरों का एक बड़ा झुंड हाथों में पत्थर, ईंट, डंडा, चैन और बैट लेकर चलते दिखाई दे रहा है. जिसे देखकर साफ समझ आ रहा है कि ये दूसरे ग्रुप के साथ लड़ाई करने निकले हैं. जबकि बैकग्राउंड बज रहा अजय-अतुल का दमदार म्यूजिक बज रहा है.

फिल्म की बात करे तो 'स्लम सॉकर' (Slum Soccer) एनजीओ चलने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विकास बरसे के जीवन पर आधारित है. जिसकी कहानी को अब मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'सैराट' के डायरेक्टर नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के टीजर में भी नागराज के निर्देशन का जादू देखने को मिल रहा है. ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

आपको बता दें कि इस फिल्म के अलावा बिग बी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2020 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).