England vs Sri Lanka T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 42nd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मुकाबला कल यानी 22 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इंग्लैंड ने ग्रुप C में चार में से तीन मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि श्रीलंका ने ग्रुप B में तीन जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ 4 रन की रोमांचक जीत से की थी. हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन से हार मिली, लेकिन उसके बाद स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम ने सुपर-8 में जगह बनाई. दूसरी ओर श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, ओमान को 105 रन से रौंदा और ऑस्ट्रेलिया के 181 रन के लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल कर सबको चौंका दिया. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें एक हार का सामना करना पड़ा. ग्रुप स्टेज में श्रीलंका ने 750 से ज्यादा रन बनाए.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SL T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम को 10 मैचों में जीत मिली है. वहीं, श्रीलंका ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. खास बात यह है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 11 टी20 मुकाबलों में इंग्लैंड ने लगातार जीत दर्ज की है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड ने पांच बार जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को महज एक मैच में ही जीत मिली है.

इंग्लैंड टीम ने अपने ग्रुप स्टेज के 3 मैच जीते थे और एक में शिकस्त झेली. श्रीलंका ने भी ग्रुप स्टेज के 3 मैच जीते थे और एक में हार का सामना किया था. सुपर-8 स्टेज का ये मुकाबला पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इस टीम को भले ही इस टूर्नामेंट में 3 मैचों में जीत मिली है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों का फॉर्म अभी भी बड़ी समस्या है. सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और फिलिप सॉल्ट अपने लय में नजर नहीं आए हैं. ऐसे में वह इस बड़े मुकाबले में बेहतर करना चाहेंगे.

श्रीलंका को अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टीम इस हार को भूलाकर इंग्लैंड के खिलाफ जोरदार वापसी करना चाहेगी. पथुम निसांका और कुसल मेंडिस जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में महेश तीक्ष्णा बेहतर करना चाहेंगे.

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने पिछली चार पारियों में 66.33 की औसत और 156.69 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं. कुसल मेंडिस ने पिछले चार पारियों में 60.66 की औसत से 182 रन बनाए हैं. इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने पिछली चार पारियों में 35.75 की औसत से 143 रन बनाए हैं. महेश तीक्षणा ने पिछले चार पारियों में छह विकेट चटकाए हैं. दुशान हेमंथा ने पिछली तीन पारियों में छह विकेट लिए हैं. जेमी ओवरटन और आदिल राशिद ने भी इस टूर्नामेंट में छह विकेट लिए हैं.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से जुड़े सभी मैचों का लाइव स्कोरकार्ड और अपडेट आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.