T20 World Cup Victory: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सीएम फडणवीस ने सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे से की मुलाक़ात, किया सम्मानित, देखें VIDEO
भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे को सम्मानित किया. मुंबई में आयोजित इस मुलाकात के दौरान सीएम ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की.
T20 World Cup Victory: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया की खिताबी जीत का जश्न पूरे देश में जारी है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivma Kumar Dube) से मुलाकात की. सीएम ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद रहीं. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीएम खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आ रहे हैं.
वर्षा बंगले पर हुआ भव्य सम्मान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक आवास पर दोनों क्रिकेटरों का स्वागत किया. उन्होंने सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने देश और महाराष्ट्र का मान बढ़ाया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि फडणवीस ने खिलाड़ियों को गले लगाकर बधाई दी और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.
फडणवीस ने सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे से की मुलाक़ात
Indian T20 captain Suryakumar Yadav and cricketer Shivam Dube met Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis and his wife Amruta Fadnavis.
(Source: CM Office) pic.twitter.com/LhrUMMNx9W
— IANS (@ians_india) March 10, 2026
कप्तान सूर्यकुमार और दुबे का शानदार प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इस बार अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीतकर इतिहास रचा है. टूर्नामेंट में 'स्काई' ने 9 मैचों में 242 रन बनाए और वह टीम के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वहीं, शिवम दुबे ने मध्यक्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. दुबे ने 169.06 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए और फाइनल मैच में भी अहम योगदान दिया.
सीएम ने दोनों खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Indian T20 captain Suryakumar Yadav and cricketer Shivam Dube met Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis and his wife Amruta Fadnavis.
(Source: CM Office) pic.twitter.com/FU0I38BJKG
— IANS (@ians_india) March 10, 2026
मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत
इससे पहले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मुंबई पहुंचने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया. एयरपोर्ट से लेकर उनके निवास तक समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. फैंस ने ढोल-ताशों और 'इंडिया-इंडिया' के नारों के साथ अपने हीरो का अभिनंदन किया. उनके घर पर पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर जीत का जश्न मनाया गया, जिसमें पूर्व सांसद राहुल शेवाले भी शामिल हुए.
भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि
2026 का यह वर्ल्ड कप भारत के लिए कई मायनों में खास रहा. न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसके साथ ही भारत ने तीसरी बार (2007, 2024, 2026) इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. बीसीसीआई (BCCI) ने भी टीम की इस सफलता पर 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2026 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

