Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
बांग्लादेश क्रिकेट टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले सकी थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को टीम इंडिया में आयोजित इस टूर्नामेंट में भेजने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आईसीसी से मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. अंत में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था.
Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st ODI Match Satta Bazar Favorite Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे 2026 का पहला वनडे मुकाबला आज यानी 11 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. यह मैच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI Preview: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा पहला वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
बांग्लादेश क्रिकेट टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले सकी थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को टीम इंडिया में आयोजित इस टूर्नामेंट में भेजने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आईसीसी से मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. अंत में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2007 के बाद यह पहला मौका था जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आई. अब टीम वनडे फॉर्मेट में वापसी करते हुए अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की कोशिश करेगी. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक रहा था. टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कई बदलाव किए हैं और इस सीरीज के लिए नई रणनीति के साथ टीम का चयन किया गया है.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 39 वनडे मुकाबले मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 35 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि, बांग्लादेश की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले कुछ समय से दोनों टीमों के बीच अक्सर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं और इस सीरीज में भी कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म (BAN vs PAK Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (BAN vs PAK Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन बांग्लादेश की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2026 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

