मेरठ: बेटे की शादी में हवाई फायरिंग करने वाले पूर्व मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई, आप भी देखें
उत्तर प्रदेश के मेरठ में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ के बेटे की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी से जुड़ी रस्मों के दौरान पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ घोड़ा बग्घी पर सवार होकर रिवॉल्वर से गोली चलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस मामले में लालकुर्ती पुलिस स्टेशन में पूर्व मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.