करीना कपूर और सैफ अली खान के एड शूट पर मस्ती करते दिखे तैमूर, वीडियो देख दीपिका और आलिया बनी फैन
इस वीडियो को देखने को दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट तक कई सेलेबस फ़िदा हो गए और सबने उसपर खूब कमेंट किये हैं.
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की तरह उनके नन्हे साहबजादे भी तैमूर (Taimur) में भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं. इसलिए तैमूर की एक झलक के लिए पैपराजी घंटों इंतजार करते हैं. ऐसे में अब तैमूर का एक मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जहां सैफ और करीना एक एड की शूटिंग कर रहे थे वहीं तैमूर सेट पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए. इस वीडियो को करीना कपूर की मैनेजर पूनम धमानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जहां पटौदी परिवार के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.
पूनम ने पहले एक फोटो शेयर की है. जिसमें करीना और सैफ कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं. जबकि नन्हे तैमूर उन्हें दूर से निहार रहे हैं.
View this post on Instagram
Family affair ❤️ #newbrandshoot #vectuspipes #vectustanks @versis_entertainment
तो वहीं दूसरे पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें तैमूर अपने अम्मी और अब्बा की शूटिंग में मदद करते दिखाई दे रहे हैं. वो एयर ब्लो कर सीन को परफेक्ट बनाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. तैमूर का ये खूबूसरत वीडियो किसी के भी दिल चुरा लेने के लिए काफी है. इस वीडियो को देखने को दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट तक कई सेलेबस फ़िदा हो गए. आप भी देखिए ये वीडियो.
करीना कपूर का जलवा आने वाले समय में फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी दिखाई देगा. इस फिल्म में इरफ़ान खान और राधिका मदान मुख्य किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म का ट्रेलर पहले ही चर्चा में छाया हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2020 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

