फोटोग्राफर की पैर पर चढ़ा वरुण धवन की कार का पहिया, एक्टर ने लगाई पैपराजी को फटकार (Video)
वरुण धवन की कार का टायर फोटोग्राफर के पैर चढ़ा. नाराज वरुण धवन ने पैपराजी से संयम से काम करने की सलाह दी.
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) उन सितारों में से एक हैं जिनकी पैपराजी (Paparazzi) के संग खूब पटती है. इसी कारण दोनों की बीच कई बार शरारती भरे वीडियोज भी सामने आते रहते हैं. लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसके चलते वरुण धवन पैपराजी पर बिफरते दिखाई दिए. क्योंकि वरुण की कार का टायर एक फोटोग्राफर (Photographer) के पैर पर चढ़ गया. जिसके चलते वरुण पहले काफी फिक्रमंद हो गए. लेकिन उसके बाद उन्होंने मीडिया को संयम रखकर काम करने को कहा.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल और भाभी जान्हवी देसाई के साथ कार में बैठ शशांक खेतान की बर्थडे पार्टी में रहे थे. तो वहीं मौके पर मौजूद पैपराजी हमेशा की तरह उनकी झलक को कैप्चर करने के लिए कार के आगे आ खड़ा हुआ. लेकिन इस कोशिश में एक फोटोग्राफर के पैर पर कार का टायर चढ़ गया. जिसके बाद वो जोर जोर से चिल्लाने लगा ‘पैर पर चढ़ा दिया- पैर पर चढ़ा दिया.’ हालांकि अच्छी बात ये रही कि फोटोग्राफर को को बड़ी इंजरी नहीं हुई.
जिसके बाद वरुण कार से उतर बाहर आते हैं और उसका हाल जानते हैं. जिसके बाद वो पैपराजी पर बिफर जाते हैं और सभी से कहते है कि तुमको फोटो कब नहीं दिया है कि तुम लोग ऐसा करते हो? मैं निकलकर आता हूं न तुम लोगों के पास? क्यों हल्ला करते हो? तो वहीं पैपराजी ने भी वरुण के इस फटकार का कोई बुरा नहीं माना. जाहिर है वो उनके पसंदीदा स्टार्स में से जो एक हैं.
फिल्मों की बात करे तो वरुण धवन का जलवा आने वाले समय में फिल्म कूली नंबर 1 में नजर आने जा रहा है. जिसमें उनके साथ सारा अली खान भी दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2020 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

