क्या ऋतिक रोशन के साथ कृष 4 में नजर आयेंगी दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
फिल्म वॉर की रिलीज के बाद ही ऋतिक ने कृष 4 पर काम करने की बात कही थी.
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के दो ऐसे शानदार एक्टर्स जो अपने अभिनय के दम पर फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट करा जाते हैं. लेकिन इन दोनों ने कभी एक साथ काम नहीं किया. हालांकि पिछले कुछ समय से ऋतिक और दीपिका के एक साथ फिल्म कृष 4 में साथ काम करने की खबर जोरो पर हैं. माना जा रहा है कि ऋतिक रोशन इस बार दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकते हैं. ऐसे में अब दीपिका पादुकोण ने खुद ही ऋतिक के साथ काम करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने ऋतिक के साथ काम करने से लेकर कृष 4 तक बातें की.
दरअसल जब दीपिका पादुकोण से ऋतिक के साथ फिल्म कृष 4 को लेकर सवाल किया गया. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा कि ये मेरे लिए एक न्यूज है. इस बारे में मैंने पहले नहीं सुना. ऋतिक रोशन एक शानदार और प्रतिभाशाली एक्टर है. एक एक्टर के तौर पर मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगी.
जाहिर है दीपिका ने तो कृष 4 में काम करने की खबरों पर फिलहाल के लिए फुल स्टॉप लगा दिया है. लेकिन ऋतिक के साथ भविष्य में जरूर काम करना चाहेंगी. आपको बता दे कि फिल्म वॉर की रिलीज के बाद ही ऋतिक ने कृष 4 पर काम करने की बात कही थी. हालांकि इस फिल्म के काफी पहले शुरू हो जाने की चर्चा थी लेकिन राकेश रोशन की नासाज तबीयत के चलते इसे टाल दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2020 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

