क्रिकेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 85 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 42 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 39 मैचों में सफलता मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 3rd ODI Match Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान वनडे त्रिकोणीय सीरीज 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 22 अक्टूबर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम अपने-अपने पहले मुकाबले में हार के बाद जीत की राह पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 85 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 42 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 39 मैचों में सफलता मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. इंग्लैंड की टीम में जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन डकेट और टॉम बैंटन जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में गस एटकिंसन, जोश टंग और आदिल राशिद पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो और दासुन शनाका जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में दिलशान मधुशंका, असिथा फर्नांडो और ईशान मलिंगा इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 429 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक ने 116 गेंदों में 202 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान हैरी ब्रूक ने 21 चौके और 10 छक्के लगाए. हैरी ब्रूक के अलावा विल जैक्स ने नाबाद 66 रन, जो रूट ने 69 रन, टॉम बैंटन ने 50 रन और बेन डकेट ने 29 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को डुनिथ वेललेज ने सबसे ज्यादा दो विकेट दिलाए. जबकि असिथा फर्नांडो और जनिथ लियानगे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवरों में 430 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 429/4, 50 ओवर (टॉम बैंटन 50 रन, बेन डकेट 29 रन, जो रूट 69 रन, हैरी ब्रूक 202 रन और विल जैक्स नाबाद 66 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (डुनिथ वेललेज 2 विकेट, असिथा फर्नांडो 1 विकेट और जनिथ लियानगे 1 विकेट).

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2026 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).