असीम रियाज के भाई उमर रियाज से शादी करेंगी रश्मि देसाई? एक्ट्रेस ने बताया सच
सलमान खान का टीवी शो 'बिग बॉस 13' भले ही खत्म हो चुके है लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स किसी न किसी कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं. बिग बॉस की पॉपुलर कंटेस्टेंट रश्मि देसाई को सोशल मीडिया पर फैंस असीम रियाज के भाई उमर रियाज के साथ लिंकअप कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इन्हें लेकर इंटरनेट पर #UmRash नाम से हैशटैग भी ट्रेंड करवाया गया.
सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) भले ही खत्म हो चुके है लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स किसी न किसी कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं. बिग बॉस की पॉपुलर कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashami Desai) को सोशल मीडिया पर फैंस असीम रियाज (Asim Riaz) के भाई उमर रियाज के साथ लिंकअप कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इन्हें लेकर इंटरनेट पर #UmRash नाम से हैशटैग भी ट्रेंड करवाया गया. अब जहां असीम और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की शादी को लेकर काफी कयास लगाया जा रहा है.
वहीं उमर रियाज और रश्मि की शादी को लेकर भी काफी हवा उड़ाई जा रही है. ऐसे में रश्मि ने खुद आगे आकर मीडिया को सच्चाई बताई है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मि ने कहा कि वो और उमर सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. इस वजह से वो अक्सर लिंकअप की खबरों पर अपनी प्रतिक्रया नहीं देती हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Episode 78 Sneak Peek 01 | 16 Jan 2020: Asim Riaz के भाई Umar ने घर में ली एंट्री
रश्मि ने कहा कि उनके लिए ये सब तब फनी हो जाती है जब वो अपने एडिट किया हुए फोटोज और वीडियोज को देखती हैं. रश्मि ने अपनी बातों से ये साफ कर दिया है कि वो और रश्मि महज दोस्त ही रहेंगे.
आपको याद दिला दें कि उमर रियाज बिग बॉस के फैमिली वीक स्पेशल एपिसोड में नजर आए थे. इसके बाद शो जब खत्म हुआ उसके बाद उमर और रश्मि ने मिलकर असीम और हिमांशी के साथ पार्टी भी की थी. इसके बाद से ही लोग इन दोनों को एक दूसरे से लिंक करते आ रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

