Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
स्मृति मंधाना (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 3rd T20I Match Scorecard Update: आज यानी 21 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में खेला जा रहा है. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 19 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब दोनों टीमें तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) के कंधों पर हैं. वहीं भारत महिला टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 27 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी जरूर है, लेकिन भारतीय टीम ने हाल के वर्षों में जोरदार चुनौती पेश की है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने दूसरे टी20 में 163/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था और भारतीय टीम को 144/9 पर रोक दिया था.

सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और यह मुकाबला ट्रॉफी का फैसला करेगा. दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 163/5 का स्कोर खड़ा कर भारत को 144/9 पर रोक दिया था. इस मैच में भी स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर पर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी, एलिस पेरी और एशले गार्डनर मैच का रुख बदल सकती हैं.

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, एलिस पेरी, एशले गार्डनर और मेगन शुट्ट जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 140 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 82 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने महज 55 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए. स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को किम गार्थ ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. एनाबेल सदरलैंड के अलावा किम गार्थ और सोफी मोलिनक्स ने एक-एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 177 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 176/6, 20 ओवर (स्मृति मंधाना 82 रन, शैफाली वर्मा 7 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 59 रन, ऋचा घोष 18 रन, हरमनप्रीत कौर नाबाद 2 रन, अमनजोत कौर 1 रन और दीप्ति शर्मा 1 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (किम गार्थ 1 विकेट, एनाबेल सदरलैंड 2 विकेट और सोफी मोलिनक्स 1 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस तीसरे टी20 मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.